Thursday, December 23, 2010

जरा प्यार कर ले बाबू

जरा प्यार कर ले बाबू
इकरार कर ले बाबु
सुन बात एक, दिल देके देख
मोहे एक बार बाबु
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...
ये रुत ये रंग ये गाने
तेरे लिए है दीवाने
चुपके से तू दिल में आजा
फिर देख मजा जीने का
काली घटा को, ठंडी हवा को
तेरा इंतजार बाबु
जरा प्यार कर ले बाबू
इकरार कर ले बाबु
सुन बात एक, दिल देके देख
मोहे एक बार बाबु
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
मोहे एक बार बाबु...
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...
आजा गली में पलकों की
ठंडी है छाव जुल्फों की
आ मिलके जमाएं जादू
होने दे नजर बेकाबू
पड़ जाएँ घूम, रहे झूम झूम
यही मन पुकारे बाबू
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...
जल्दी से दिल में रख ले दिल
आ जाये दिलों की राहे
तू हमको, तुझे हम चाहें
खुल जाये दिलों की राहे
तू हमको, तुझे हम चाहें
खुल जाये दिलों की राहे
गायें मुराद, रूक जाये आज
जाती बहार बाबू
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...

फिल्म: मंगू

गीतकार:मजरूह सुलतानपुरी
संगीत:ओ.पी. नय्यर
जरा प्यार कर ले बाबू..
सुन बात एक, दिल देके देख
मोहे एक बार बाबू




छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें



र \: छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें
 जान गये हम जान गये
 लाख अदायें देखने वाले
 ये भी अदा पहचान गये

 हम हैं तुम्हारे चाहने वाले
 हमको न तुम बरबाद करो
 दिल ने किया था दिल से जो वादा
 याद करो हाँ याद करो 
 हाय ज़रा सी बात का बोलो
 आज बुरा क्यूँ मान गये

 आँख में शोख़ी दिल में मुहब्बत
 ओ
 दिल है कहीं नज़रें हैं कहीं
 ऐसे चले हो भेद छुपाकर
 जैसे हमें मालूम नहीं
 तुमको क़सम है अब ना सताओ
 आज तुम्हें हम मान गये 
 छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें
 जान गये हम जान गये

श \: हो ना कहीं
 बदनाम मोहब्बत
 देखो\-देखो
 ज़ुबाँ से
 कुछ ना कहो \-२
 प्यार का नग़मा हमको सुना के
 लूटने वाले तुम ही कहो
 तुमने हमें पहचान लिया तो
 हम भी तुम्हें पहचान गये

दो \: छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें
 जान गये हम जान गये

फिल्म:चांदनी रात

संगीतकार:नौशाद 

सहगायक:रफ़ी 

गीतकार:शकील 

Wednesday, December 15, 2010

जिया बेचैन, मेरा दिन रैन

जिया बेचैन, मेरा दिन रैन
कहूँ क्या लागे, कहाँ मेरे नैन
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन..
किसी के प्यार को दिल में छुपाये बैठे है
नजर के तीर कलेजे पे खाए बैठे है
देखो हाल कहा न जाये
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन...
ख़ुशी का दिन है मगर, दिल को चैन आज नहीं
ओ sss मिला है दर्द वो
जिसका कोई इलाज नहीं
मेरा दिल, मेरा दिल भेद छुपा ना पाए
कभी घबराए, कभी शरमाये
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन...
चमन हमारी उम्मीदों का जल न जाये कहीं
हो sss पछताऊ, कहीं न पछताऊ
कही मै पागल न हो जाऊ
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन
कहूँ क्या लागे, कहाँ मेरे नैन
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन..

फिल्म:शीशा
गीतकार:राजेंद्र कृष्ण
संगीतकार:मदन मोहन



Jiya bechain mera-Sheesha-Ghulam mohammed-1952.wmv

कैसे बजे दिल का सितार

श \: निगाहें रुक गईं हाय कहाँ पर
 तड़प कर रह गया नग़मा ज़ुबाँ पर
र \: धुआँ सा उठ रहा है आसमाँ पर
 गिरी बिजली किसी के आशियाँ पर

श \: कैसे बजे दिल का सितार
 ठेंस लगी टूट गये तार
र \: बीता हुआ जीवन का प्यार
 हाय कोई आज गया हार

श \: ( दिल कहीं आवाज़ कहीं
 नग़मा कहीं साज़ कहीं ) \-२
र \: देख ये घबराई नज़र \-२
 खोल न दे राज़ कहीं \-२
श \: ओ
 आज कहे दिल बार\-बार
 नइया मेरी कैसे लगे पार

र \: ( दिल में छुपाये हुये ग़म
 कैसे रहूँ रह ना सकूँ
श \: टूट पड़े मुझ पे सितम
 और मैं कुछ कह ना सकूँ ) \-२
र \: ओ
 गीत में है दिल की पुकार
 गाये जा तू साजन के द्वार

फिल्म:चांदनी रात
गीतकार:शकील 
संगीतकार:नौशाद 
सहगायक : रफ़ी 

Kaise Baje Dil Ka Sitar - Shamsad Begum, Mohammed Rafi Chandni Raat (19...



श \: हुवे मजबूर हम और दिल मोहब्बत करके पछताया
ख़ुशी को लूटकर मेरी बताओ तुमने क्या पाया

किसी के दिल में रहना था \-२
तो मेरे दिल में क्यों आए
बसाई थी कोई महफ़िल \-२
तो इस महफ़िल में क्यों आए
किसी के दिल में ...

ल \: मेरा दिल ले के मेरे प्यार को ठुकरा दिया तुमने
सहारा देके आँखें फेर लीं ये क्या किया तुमने
किसी के दिल में ...

श \: ख़बर क्या थी के अरमानों पे तुम बिजली गिरा दोगे
मेरी हँसती हुई आँखों को रोना भी तुम सिखा दोगे
किसी के दिल में ...

ल \: तुम्हारे गीत मैं गाती थी हरदम हो के दीवानी
मेरे दिल की मगर आवाज़ तुमने ना पहचानी
किसी के दिल में ...
श \: बसाई थी कोई ...

फिल्म:बाबुल
गीतकार:शकील
संगीतकार:नौशाद
सहगायिका:लता


LAGAN MORE MAN KI & KISI SE DIL MAIN LATA MANGESHKAR FILM BABUL 1950 NA...

Khuda Kay Liye (1-25)

किस्मत ने हमें मजबूर किया...

चुप रहना चाहूँ, रह न सकूँ
कुछ कहना चाहूँ, कह न सकूँ
किस्मत ने हमें मजबूर किया
मिलाने की तमन्ना, जिनसे थी
उनसे न मिलाया, दूर किया
किस्मत ने हमें मजबूर किया..
हो तुम भी यहाँ, और मै भी यहाँ
वो प्यार भरा संसार कहाँ
दुनिया ने चिरागे उल्फत को
जलने न दिया, बेनूर किया
किस्मत ने हमें मजबूर किया..
मिलने की तमन्ना, जिनसे थी
उनसे ना मिलाया, दूर किया
किस्मत ने हमें मजबूर किया..
अब आहें भरकर जीना है
aankhon men aansu pina है
bedard jamane ने dekho
sapano के mahal को choor किया
मिलने की तमन्ना, जिनसे थी
उनसे ना मिलाया, दूर किया
किस्मत ने हमें मजबूर किया..

फिल्म:
aankhe
संगीतकार:madan mohan
गीतकार:raja mehandi ali khan


qismat ne hamein majboor kiya - Shamshad Begam.flv

काहे जादू किया...

काहे जादू किया मुझको इतना बता जादूगर बालमा
मुझको अपनी ख़बर है ना दिल का पता जादूगर बालमा

क्यों नज़र से न अब तक नज़र मिल सकी
दिल के परदे ही परदे में बिजली गिरी
फिर वही घुन सुना फिर वही गीत गा
ऐसा नग़मा था सुनने से दिल खिंच गया
तुझको तड़पाने भाले हो तेरा भला
जादूगर बालमा ...

दिलम: नगमा 
संगीतकार:नौशाद 
गीतकार: जे.नक्शब

kaahe jadu kiya shamshad begum film naghma 1953 md nashad

काहे कोयल शोर मचाये रे...

काहे कोयल शोर मचाये रे मोहे अपना कोई याद आये रे
कह दो कह दो कोयल से न गाये रे हो मोहे अपना कोई याद आये रे

उसने काहे को नैन फिराये रे, ओ, कोई जाके उसे समझाये रे
मेरे दिल से जो निकले हाय रे कोई दोश मेरा बतलाये रे (२)

मोरे नैनों में नीर भर आये रे मोहे बीते वोह दिन याद आये रे (२)
हाये आग लगी हिरदय में हो, कोई हिरदय की आग भुझाये रे

मेरा जीवन पल पल जाये रे रहूँ कब तक आस लगाये रे (२)
कोई जाके उसे समझाये रे ओ, मेरी मौत से पहले आये रे

फिल्म:आग
गीतकार:वहजाद लखनवी
संगीतकार:राम गंगोली

Aag - Kaahe Koyal Shor Machaye Re - Shamshad Begham

जाम थाम ले...

जाम थाम ले
सोचते ही सोचते ना बीते सारी रात
जाम थाम ले /-२

सज के आई है शीशे की परी
ढूंढ के लाई है दिलों की खुशी
जन्नत से कुदरत ने भेजा तेरे लिये ईनाम
दुनिया के हर दुख का दारु एक सुनहरी जाम
जाम थाम ले

सुबेह दूर है रात की कसम
दिल की मान ले मेरे सनम
मस्ती की इन घडियों में क्या सोच समझ का काम
ज़ुल्फ़ों के साये में नादां कर भी ले आराम
जाम थाम ले 

फिल्म: शाहजहाँ 
संगीतकार:नौशाद 
गीतकार:राजेंद्र कृष्ण 

Jam Thaam Le... Shamshad Begam

जवानी के दामन को रंगी बना ले...

जवानी के दामन को रंगीं बना ले \-२
उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

( तेरे रूख़ पे आयेगी रंगत सहर की
हँसा देगी कलिल्यों को शोख़ी नज़र की ) \-२
ये नज़रें किसी से मिलाकर झुका ले

उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

( ये बदमस्त रातों का घहवारा (?) ज़ुल्फ़ें
ये जोश\-ए\-जवानी ये आवारा ज़ुल्फ़ें ) \-२
इन आवारा ज़ुल्फ़ों की रातें बसा ले

उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

( निकल कर उलझना उलझकर निकलना
है इन्साँ की अज़मत सौ काँटों में चलना ) \-२
ये क्या है जो गुल से भी दामन बचा ले

उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

( ये रातें तुझे गुदगुदायेंगी लेकिन
ये आँखें तेरी मुस्कुरायेंगी लेकिन ) \-२
अगर ये ख़लिश अपने दिल में बसा ले

उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

( बीयावाँ भी है गुलसिताँ दिल के हाथों
ये दुनिया है दुनिया यहाँ दिल के हाथों
बहोत है अगर दो घड़ी मुस्कुरा ले

उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

( जवानी तो है एक शय आनी\-जानी
बनाती है उल्फ़त इसे गैर\-फ़ानी
जवानी को आ गैर\-फ़ानी बना ले

उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

जवानी के दामन को रंगीं बना ले
उठा ले मोहब्बत की तोहमत उठा ले \-२
जवानी के दामन को रंगीं बना ले

फिल्म:शाहजहाँ 
संगीतकार:नौशाद 
गीतकार:मजरूह सुलतानपुरी 

SHAMSHAD BEGUM--JAWANI KE DAMAN KO -film- SHAH JAHAN

जब नैन मिलें नैनों से और दिल पे रहे न क़ाबू..



को \: झिंगला झलक झाला \-३
 तारा रप \-३
 पप पप
 तारा रा पप

श \: जब नैन मिलें नैनों से
 और दिल पे रहे न क़ाबू
 तो समझो चल गया प्यार का जादू
 लारा लू लारा लू

 जब नैन मिलें नैनों से
 और दिल पे रहे न क़ाबू
 तो समझो चल गया प्यार का जादू
को \: लारा लू लारा लू
 लारा लू लारा लू लारा लू

श \: दिल हाय किसी के दिल से \-२
 मिलता है बड़ी मुश्किल से \-२
 ( है जिनको मोहब्बत प्यारी
 वो सुन लें बात हमारी
 लारा लू लारा लू लारा लू ) \-२
 जब हूक उठे दिल धड़के
 और आँख से टपके आँसू
 तो समझो चल गया प्यार का जादू
को \: लारा लू लारा लू
 लारा लू लारा लू लारा लू

श \: क्या चीज़ है ये उलफ़त भी \-२
 तलवार भी है अमरित भी \-२
 ( सुन\-सुन के दुनिया दीवानी
 उलफ़त की है ये निशानी
 लारा लू लारा लू लारा लू ) \-२
 जब सावन के दिन आयें
 तड़पाये कोयल की कू कू
 तो समझो चल गया प्यार का जादू
को \: लारा लू लारा लू
 लारा लू लारा लू लारा लू

"JAB NAIN MILE NAINO SE"BY SHUMSHAD BEGUM,L:SHAKEEL,M.D:NAUSHAD-"JADOO-1...

चमन में रहके विराना...

चमन  में रहके विराना...
मेरा दिल होता जाता है
ख़ुशी में आज कल
कुछ गम भी शामिल होता जाता है
चमन  में रहके विराना...
न जाने क्यूँ बदलती जा रही है, जिंदगी मेरी
न जाने जिंदगी मेरी , मै दिल से बेखबर
दिल मुझसे गाफिल होता जाता है
चमन  में रहके विराना...
ये उलझन और ये बेचैनी
ये धड़कन और ये बेताबी
ये धड़कन और ये बेताबी
मेरा दिल जाने किन तीरों से
घायल होता जाता है
ख़ुशी में आज कल
कुछ गम भी शामिल होता जाता है
चमन  में रहके विराना...


फिल्म:दीदार

गीतकार:मजरूह सुलतानपूरी
संगीतकार:ओ.पी.नय्यर

CHAMAN MAIN REH KAR VIRANA / S.BEGUM / FILM DEEDAR [1951] NAUSHAD ALI..

गाओ तराने मन के....

को \: होय
 हे
 होय गाओ तराने मन के जी
 आशा आई दुलहन बन के जी
 नाचो नाचो मन की ताल पे
 छम\-छम \-३

 होय आज ख़ुशी बन\-ठन के जी
 कर घर आई है दुलहन के जी
 नाचो नाचो मन की ताल पे
 छम\-छम \-३

श \: धक\-धक मं में ढोलक बाजे
 छम\-छम पग में पायल
 हो छम\-छम पग में पायल
को \: आ आ
 होय
 धक\-धक मं में ढोलक बाजे
 छम\-छम पग में पायल
ल \: बालम की नज़रों ने \-२
 किया है आज मेरा दिल घायल
को \: आ
 होय बालम की नज़रों ने
 किया है आज मेरा दिल घायल
श \: भेद मैं अपने खोलूँ ना
 कुछ बोलूँ ना
 संग डोलूँ ना

 तीर चले चितवन के जी
 रिमझिम आये दिन सावन के जी
 नाचो नाचो मन की ताल पे
 छम\-छम
र \: आहा
श \: छम\-छम
र \: वाह
श \: छम\-छम

श \: अपने पिया की जोगन बन जा
 छोड़ दे महल\-दुमहले
 हो छोड़ दे महल\-दुमहले
को \: ओ
 होय अपने पिया की जोगन बन जा
 छोड़ दे महल\-दुमहले
ल \: फूल वही सछा है \-२
 जो काँटों के दुख भी सह ले
को \: हो
 होय फूल वही सछा है
 जो काँटों के दुख भी सह ले
श \: प्यार को जब तुम जानोगे
 पहचानोगे
 फिर मानोगे

 रूप नये जीवन के जी
 मिलते हैं द्वारे साजन के जी
 नाचो नाचो मन की ताल पे

को \: होय गाओ तराने मन के जी
 आशा आई दुलहन बन के जी
 नाचो नाचो मन की ताल पे
 छम\-छम \-३

 होय आज ख़ुशी बन\-ठन के जी
 कर घर आई है दुलहन के जी
 नाचो नाचो मन की ताल पे
 छम\-छम \-३

 आ आ आ

Gaao Tarane Man Ke AAN (1952).avi

गोरे गोरे मुखड़े पे गेसू ...

ओ हाय गोरे-गोरे
( गोरे-गोरे
गोरे-गोरे मुखड़े पे गेसू जो छा गये ) -२
चाँदनी रात में बादल कहाँ से आ गये -२
( गोरे-गोरे
गोरे-गोरे मुखड़े पे गेसू जो छा गये ) -२
आइना देख के वो देखते ही रह गये
वो देखते ही रह गये
धीरे-धीरे सपनों की लहरों में बह गये
वो लहरों में बह गये
अपनी अदा पे फिर ख़ुद ही शरमा गये -२
( गोरे-गोरे
गोरे-गोरे मुखड़े पे गेसू जो छा गये ) -२
( गेसू हटे तो वोही चाँदनी रात थी
छुप गये बादल पहली सी बात थी ) -२
चन्दा निकल आया तारे शरमा गये -२
( गोरे-गोरे
गोरे-गोरे मुखड़े पे गेसू जो छा गये ) -२

Gore Gore Mukhde Pe Gesu Jo Chha Gaye PATANGA (1949).avi

खेलो रंग हमारे संग..

(Khelo Rang Hamare Sang Aaj Din Rang Rangila Aaya
Ho Din Rang Rangila Aaya) - 2
Din Rang Rangila Aaya - 4

Nazar Nazar Mein Rim Zim Rim Zim
Rim Zim Rim Zim
Rang Anokha Barse - 2
Kaise Main Khelu Khak Main Khelu Khak
Kaise Main Khelu Khak - 2 
Mera Dil Piya Milan Ko Tarse

[ Khelo Rang Hamare Sang
Dekh Meri Chunari Sakhi Dhani Hain
Kho Na Kahi Dena Yeh Pyar Ki Nishani Hain) - 2
Main Hu Tere Sang Balam Tu Hain Mere Sang - 2
Hooy Rang Daalo Rang Daalo Rang

Khelo Rang Hamare Sang Aaj Din Rang Rangila Aaya
Ho Din Rang Rangila Aaya

Aao Aao Sajan Hamre Dwaar Rang Daalungi Tumpar Hazaar
Ho Rang Daalungi Tumpar Hazaar
Aao Aao Sajan Hamre Dwaar
(Aaj Koi Raja Na Aaj Koi Rani Hain
Pyar Bhare Jeevan Ki Ek Hi Kahani Hain) - 2
Aayi Khushi Saath Liye Dil Ke Naye Dhang - 2
Hooy Rang Daalo Rang Daalo Rang

Khelo Rang Hamare Sang Aaj Din Rang Rangeelo Aayo AAN (1952).avi

आँख मिली दिल चला गया

हो
आँख मिली दिल चला गया \-२
कोई प्यार की दुनिया बसा गया
आँख मिली दिल चला गया

वो चाँदनी रुत, वो मस्त पवन, हो \-२
जागा था जहाँ सोया हुआ मन \-२
फिर चलिये वहीं \-४
ओ ओ ओ
कहती है यही अब दिल की लगन \-२
कौन ये मुझमें समा गया
मेरे नैनों की निंदिया चुरा गया
आँख मिली दिल चला गया \-२

ओ
क्यूँ आज उमंगें नाच उठी, ओ नाच उठी \-२
अरमानों की दुनिया झूम गई \-२
चुपके से ना जाने किसकी नज़र \-२
आ कर मेरा दामन चूम गई \-२
कौन ये जादू जगा गया
सुध लूट के अपना बना गया
आँख मिली दिल चला गया

फिल्म:चांदनी रात
संगीतकार:एम्.इ.मुख़्तार 
गीतकार: शम्स लखनवी 

Aankh Mili Dil Chala Gaya - Shamsad Begum Chandni Raat (1949.flv

ऐ जी जाने मन

ऐ जी जाने मन..ऐ जी जाने मन
अपनों से यूँ नजरे चुराना छोड़ दो
ऐ जी जाने मन...नजरे चुराना छोड़ दो
हमको सताना छोड़ दो
ऐ जी जाने मन..
जख्मी है दिल, जख्मी जिगर
हम कुछ नहीं कहते मगर
तुम पर तो कोई मर मिटा
तुमने न डाली एक नजर
इतनी तुम्हे फुरसत नहीं
ऐसा भी क्या ऐ गुलबदन
ऐ जी जाने मन..
तुमको खबर क्या, इश्क में
कटती है कैसी जिंदगी
किस-किस की तमन्ना को तबाह
करके आती है हंसी
औरों को भी देखों कभी
होती है क्या दिल की लगन
ऐ जी जाने मन..
ख्वाबों में तुम खोये रहो
रातों को हम आहें भरें
ये इश्क आखिर इश्क है
तुम क्या करो हम क्या करें
तुम क्या करो हम क्या करें
उलटा है उल्फत का चलन
ऐ जी जाने मन..
ऐ जी जाने मन..
अपनों से यूँ नजरे चुराना छोड़ दो
ऐ जी जाने मन..

फिल्म:महबूबा
गीतकार:मजरूह
संगीतकार:ओ.पी.नय्यर




Tuesday, December 14, 2010

उन्हें छुप छुप के देखा है..

हंसी चेहरे पे ये जुल्फें गिरना, किससे सिखा है
मेरी जाँ चाँद बदली में छुपाना, किससे सिखा है
उन्हें छुप छुप के देखा है, इसे दीदार कहते है
इसे दीदार कहते है
दिया पहली नजर में दिल, इसी को प्यार कहते है
इसी को प्यार कहते है...
उन्हें छुप छुप के देखा है, इसे दीदार कहते है
इसे दीदार कहते है
जरा आँचल उठाकर देखने दो, चाँद सा मुखड़ा
अजी हाँ चाँद सा मुखड़ा
कहो तुम इसको आँचल, हम इसे दीवार कहते है
अजी दीवार कहते है
उन्हें छुप छुप के देखा है,उन्हें छुप छुप के देखा है,
इसे दीदार कहते है
दिया पहली नजर में दिल, इसी को प्यार कहते है
इसी को प्यार कहते है...

फिल्म:गौना

गीतकार:कमर जलालाबादी
संगीतकार:हुस्नलाल भगतराम

अब तो जी होने लगा किसी की सूरत का सामना

( अब तो जी होने लगा किसी की सूरत का सामना
गोरी\-गोरी गोरियों को पड़े न कहीं रे दिल थामना ) \-२

( ठण्दी\-ठण्डी ठन्ड में देखो पवन चले
धीरे\-धीरे\-धीरे काहे मन में जले ) \-२
आजा काहे दूर जाये
देखो तेरे पास आये
गोरी तेरे साजना

अब तो जी होने लगा किसी की सूरत का सामना
गोरी\-गोरी गोरियों को पड़े न कहीं रे दिल थामना

( हँसी\-हँसी\-हँसी गोरी मन\-मन में
खिला\-खिला\-खिला प्यार तन\-मन में ) \-२
कारे\-कारे नैन खोले
सैंयाँ जी के पास डोले
हमें बतलाये ना

अब तो जी होने लगा किसी की सूरत का सामना
गोरी\-गोरी गोरियों को पड़े न कहीं रे दिल थामना

( जब\-जब\-जब नैना पिया से मिले
धक\-धक\-द्जक मोरा जियरा हिले ) \-२
दुनिया ना जान जाये
कोई पहचान जाये
ऐसा करे राम ना

( अब तो जी होने लगा किसी की सूरत का सामना
गोरी\-गोरी गोरियों को पड़े न कहीं रे दिल थामना ) \-२

फिल्म:मी.एंड मिसेज 55 
गीतकार:मजरूह 
संगीत:ओ.पी.नय्यर 

Ab to ji hone laga

जब उसने गेसूं बिखराए

जब उसने  गेसूं बिखराए
बादल आया झूमके
मस्त उमंगें लहराई है
रंगी मुखड़ा चुमके
गुंचा महका, बुलबुल चहका
नाचे भंवरा झूमके
जब उसने  गेसूं बिखराए
बादल आया झूमके...
उसके नैन गुलाबी
उसके नैन गुलाबी
कर दे सबको शराबी
कर दे सबको शराबी
बादल आया झूमके..
जब उसने  गेसूं बिखराए
बादल आया झूमके...
जब हंस हंसकर वो बोले
कानो में वो रस घोले
हर दिल में अरमां डोले
इश्क अपनी आँखें खोले
हो ss उसने पैमाना छलकाया आ साकी
मस्ती में आँचल ढलकाया
आ साकी, रूम झूम,
रूम झूम
बादल आया झूमके... जब उसने  गेसूं बिखराए
बादल आया झूमके...
मस्त उमंगें लहराई है
रंगी मुखड़ा चुमके

फिल्म:शाहजहाँ
गीतकार:मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार:नौशाद



Shah Jehan (1946) - Shamshad Begum - Jab usne gaisou bikhraye

छोडो जी, छोडो जी,छोडो जी

छोडो जी, छोडो जी,छोडो जी
 कन्हैया कलैया हमार
दौड़ो जी, दौड़ो जी, दौड़ो जी
हाय देखे है भैया हमार...
नटखट हटीले, छैल-छबीले
पकड़ो हमारी न बहिया
लाज की मारी, मै तुमसे हारी
लो जी पडूं तोरे पैया
जाओ जी, जाओ जी, जाओ जी,
अजी लो न बलैया हमार
छोडो जी, छोडो जी,छोडो जी
 कन्हैया कलैया हमार
अच्छी नहीं ये बतियाँ छिछोरी
कहे करो जोरा-जोरी
छोटी ननदिया, देवेगी ताना
खेंचे चुनरिया न मोरी
तोड़ो न तोड़ो न तोड़ो जी
ए जी पतली कलैया हमार ...
छोडो जी, छोडो जी,छोडो जी
 कन्हैया कलैया हमार
चलती डगरिया, बिच बजरिया
छेड़ो न छेड़ो न सांवरिया
मानो न मानो, ऐ जी न जानो
मै हूँ तुम्हारी बबरिया
आना जी, आना जी, आना जी,
हाय आना गलिया हमार
छोडो जी, छोडो जी,छोडो जी
 कन्हैया कलैया हमार
छोडो जी, छोडो जी,छोडो जी
 कन्हैया कलैया हमार


फिल्म:बहार

गीतकार;राजेंद्र कृष्ण
संगीतकार:एस.डी.बर्मन

Chhodo Ji Chhodo Ji Kanhaiya Kaliyyan Hamar BAHAR (1951).avi

छोड़ के बाबुल का घर

श \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा
 ओ
 आज जाना पड़ा
को \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा

श \: याद मयके की तन से भुलाये चली
को \: हाँ भुलाये चली
श \: प्रीत साजन की मन में बसाये चली
को \: हाँ बसाये चली
श \: याद कर के ये घर, रोईं आँखें मगर
 मुस्कुराना पड़ा
 ओ
 आज जाना पड़ा

को \: ( छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा ) \-२



त \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा

श \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा
 ओ
 आज जाना पड़ा
को \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा

श \: संग सखियों के बचपन बिताती थी मैं
को \: हाँ बिताती थी मैं
श \: ब्याह गुड़ियों का हँस\-हँस रचाती थी मैं
को \: हाँ रचाती थी मैं
श \: सब से मुँह मोड़ कर, क्या बताऊँ किधर
 दिल लगाना पड़ा
 ओ
 आज जाना पड़ा

को \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा



त \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा
 हो
 आज जाना पड़ा

 पहन उलफ़त का गहना दुल्हन मैं बनी
 डोला आया पिया का सखी मैं चली
 ये था झूठा नगर, इसलिये छोड़ कर,
 मोहे जाना पड़ा
 ओ
 आज जाना पड़ा

को \: आ

र \: आओ साजन खड़े हैं दुवार
 लेने को आये कहार
 डोली में हो जा सवार



ख़ुशी के साथ दुनिया में हज़ारों ग़म भी होते हैं
जहाँ बजती हैं शनाई वहाँ मातम भी होते हैं

श \: ये था झूठा नगर, इसलिये छोड़ कर,
 मोहे जाना पड़ा
 ओ
 आज जाना पड़ा

को \: छोड़ बाबुल का घर, मोहे पी के नगर
 आज जाना पड़ा
फिल्म:बाबुल

संगीतकार:नौशाद 

गीतकार:शकील 

कोरस गीत 



Chhod Babul Ka Ghar (Happy) - musicworldofindia.com

Chodd Babul ka Ghar-Old Babul

Chhaya Meri Umeed Ki - Shamsad Begum Chandni Raat (1949.flv

छाया मेरी उम्मीद की

( छाया मेरी उम्मीद की दुनिया में अंधेरा
अब ये किसे मालूम है कब होगा सवेरा ) \-२

खो जाये ना मिल कर कहीं उल्फ़त का ख़ज़ाना
कहीं उल्फ़त का ख़ज़ाना
खो जाये ना मिल कर कहीं उल्फ़त का ख़ज़ाना
रह जाये न लुट कर कहीं अरमानों का डेरा
अब ये किसे मालूम है कब होगा सवेरा

खिलने भी न पाईं अभी कलियाँ मेरे दिल की
अभी कलियाँ मेरे दिल की
खिलने भी न पाईं अभी कलियाँ मेरे दिल की
दिल तोड़ के ग़म ने किया पहलू में बसेरा
अब ये किसे मालूम है कब होगा सवेरा

सुनता नहीं कोई किसे मैं जा के सुनाऊँ
किसे मैं जा के सुनाऊँ
सुनता नहीं कोई किसे मैं जा के सुनाऊँ
दुख\-दर्द में डूबा हुआ अफ़साना है मेरा
अब ये किसे मालूम है कब होगा सवेरा

छाया मेरी उम्मीद की दुनिया में अंधेरा
अब ये किसे मालूम है कब होगा सवेरा
फिल्म:चांदनी रात 

गीतकार:शकील 

संगीतकार:नौशाद 


छम छमाछम पायल बाजे , नाचे मोरा मन

छम छमाछम पायल बाजे , नाचे मोरा मन
हो नाचे मोरा मन
चंदा से जवानी लेले, तू मेरा साजन
हो ss चंदा से जवानी लेले, तू मेरा साजन..
हो sss ठुम्मक ठुम्मक लहरे नाचे, सागर गीत सुनाये
सागर गीत सुनाये
प्रीतम मेरा ऐसा चमके, खुशियों के दिन आये
तारों की छाया में बदला, जीवन से जीवन
ओ जीवन से जीवन
हो ss चंदा से गवाही ले-ले, तू मोरा साजन...
हो sss जगमग जगमग करता आया, मेरे मन में सवेरा
चाँद सितारे गहने लाये
मौजे लाई डेरा
प्यार की चुनरी ओढ़ के बलमा
रात बनी दुल्हन, हो रात बनी दुलहन
हो ss चंदा से गवाही ले-ले, तू मोरा साजन...
हो ss चंदा से गवाही ले-ले, तू मोरा साजन...
छम छमाछम पायल बाजे , नाचे मोरा मन
हो नाचे मोरा मन
चंदा से जवानी लेले, तू मेरा साजन
हो ss चंदा से जवानी लेले, तू मेरा साजन..

फिल्म:रेल का डिब्बा

गीतकार:शकील
संगीत:गुलाम मोहम्मद

Chham Chhama Chham Payal Baaje Naache Mora Man RAIL KA DIBBA (1953).mp4

चांदनी आई बन के प्यार

http://youtu.be/U4YmizSh_48यंहा क्लिक करें

चांदनी आई बनके प्‍यार ओ साजना

चांदनी आई बनके प्‍यार ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना ।।
जीवन में प्रीत ना हो ये भी है रीत कोई
देखो जी मेरे बिना, गाना ना गीत कोई
टूट ना जाएं दिल के तार ओ साजना ।। लागी मेरे ।।
बेदर्दी सैंयां मुझ दुखिया की लाज रहे
कहने की बात नहीं अब तुमसे कौन कहे
सुनलो मेरे दिल की पुकार ओ साजना ।। लागी मेरे ।।
अंखियां मिलाके ज़रा उल्‍फत का रंग भरो
मेरे बन जावोगे तुम इसका इक़रार करो
आता नहीं दिल बार बार ओ साजना ।। लागी मेरे ।


फिल्म:दुलारी
गीतकार:शकील बदायुनी
संगीतकार:नौशाद
 

"CHALI PEE KE NAGAR AB KAHE KA",M.GULAM MOHD.-"MIRZA GALIB"

चली पी के नगर

श \: चली पी के नगर
 अब काहे का डर
 मोरे बाँके
 हो मोरे बाँके बलम कोतवाल \-२
को \: चली पी के नगर अब काहे का डर
 मोरे बाँके
 हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श \: हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

श \: अपने पिया की
को \: अपने पिया की
श \: मैं पटरानी
 मारूँ नजरिया दिल होवे छलनी
को \: मारूँ नजरिया दिल होवे छलनी
श \: मेहंदी से हथेली है लाल
 हो
को \: मेहंदी से हथेली है लाल
 मोरे
 हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श \: हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

श \: बन के दुल्हनिया मैं इतराऊँ
को \: बन के दुल्हनिया मैं इतराऊँ
श \: अब न किसी से आँख मिलाऊँ
को \: अब न किसी से आँख मिलाऊँ
श \: मोहे देखे ये किसकी मजाल
 हो
को \: मोहे देखे ये किसकी मजाल
 मोरे
 हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श \: हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

श \: घर में बलम के
को \: घर में बलम के
श \: राज करूँगी
 सास\-ननद से मैं ना डरूँगी
को \: सास\-ननद से मैं ना डरूँगी
श \: देवरा को में दूँदी निकाल
 हो
को \: देवरा को में दूँदी निकाल
 मोरे
 हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श \: हो मोरे बाँके बलम कोतवाल

को \: चली पी के नगर अब काहे का डर
 मोरे बाँके
 हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
श \: हो मोरे बाँके बलम कोतवाल
फिल्म:मिर्जा ग़ालिब 
गीतकार:शकील बदायुनी
कोरस गीत
संगीतकार:गुलाम मोहम्मद

ऐ सनम ये जिंदगी.....

ओ sssss ...ओ ssss ...
ऐ सनम ये जिंदगी, आई है लेकर ख़ुशी
कर ले बातें प्यार की, फैली है देखो चांदनी
तू मेरा और मै तेरी, जी तू मेरा और मै तेरी
ओ sssss ...ओ ssss ...
फूलों की बारात है, तारों भरी रत है
तेरा मेरा साथ है जी, तेरा मेरा साथ है
दिल का कहना मान ले, ये रात फिर ना आयेगी
ऐ सनम ये जिंदगी, आई है लेकर ख़ुशी
कर ले बातें प्यार की, फैली है देखो चांदनी
तू मेरा और मै तेरी, जी तू मेरा और मै तेरी
ओ sssss ...ओ ssss ...
आये दिन करार के, मौसमे बहार के
तेरे-मेरे प्यार के
तेरे-मेरे प्यार के जी तेरे-मेरे प्यार के
तुझको है मेरी कसम, तू सुन ले दिल की रागिनी
ऐ सनम ये जिंदगी,  आई है लेकर ख़ुशी
कर ले बातें प्यार की, फैली है देखो चांदनी
तू मेरा और मै तेरी, जी तू मेरा और मै तेरी
ओ sssss ...ओ ssss ...

फिल्म:लैला मजनू

कोरस गीत
गीतकार:शकील बदायुनी
संगीतकार:गुलाम महम्मद

Samshad Begum-'Aye sanam yeh zindagi....' in 'Laila Majnu'

Ek Do Teen Aaja Mausam Hai Rangeen AWARA (1951).mp4

एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन

श: एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
आजा, एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
रात को छुप-छुप के मिलना दुनिया समझे पाप रे
को: पाप रे!
श: एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
आजा, एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
सम्हलके खिड़की खोल बलमवा देखे तेरा बाप रे!
को: बाप रे!
श: एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
आजा, एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
ये मदमस्त जवानी है -२
तेरे लिये ये दिवानी है
डूब के इस गेहराई में -२
देख के कितना पानी है
एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
आजा, एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
क्यूँ तू मुझे ठुकराता है -२
मुझसे नज़र क्यूँ चुराता है
लूट ये दुनिया तेरी है -२
प्यार से क्यूँ घबराता है
एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन
आजा, एक दो तीन, आजा मौसम है रंगीन

फिल्म:आवारा
गीतकार:हसरत जयपुरी
संगीतकार:शंकर-जयकिशन
 

ओ भूलनेवाले...ओ भुलाने वाले...

ओ भूलने, ओ भूलने वाले
इस दिल से तेरी याद कैसे निकाले
ओ भूलने वाले ...
ओ भूलने वाले ...
कब तक ये जवानी यूँ ही नाशाद रहेगी
उजड़ी हुई दुनिया मेरी बरबाद रहेगी
कब तक न सुनोगे, दिले बेताब के नाले
कब तक न सुनोगे, दिले बेताब के नाले
ओ भूलने वाले ...
ओ भूलने वाले ...
मंझधार में नय्या को मेरी, छोड़ गए हो
पतवार मेरे तोड़ के, मुंह फेर गए हो
नैया को खिवय्या के सिवा कौन संभाले
नैया को खिवय्या के सिवा कौन संभाले
ओ भूलने वाले ...
ओ भूलने वाले ...
इस दिल से तेरी याद कोई कैसे निकाले
ओ भूलने वाले ...
ओ भूलने वाले ...
आजा न कभी शिकवा-ए-बेताब करुँगी
कुछ कह न गिला, कोई न फरियाद करुँगी
होटों पे लागा लुंगी, मै अब सब्र के ताले
ओ भूलने वाले ...
ओ भूलने वाले ...

फिल्म:कनीज
गीतकार:आगा हश्र कश्मीरी
संगीतकार:मीर साहब




Rafi & Shamshad Begum - O Gadi Wale - Mother India [1957]

ओ गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे

कोरस : खट खुट करती छम छुम करती
गाड़ी हमरी जाये
फर फर भागे सबसे आगे
कोई पकड़ ना पाये

शमशाद : हो गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे
कोरस : गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे

शमशाद : जिया उड़ा जाए लड़े आँख रे
होय
कोरस : जिया उड़ा जाए लड़े आँख रे
होय
गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे

शमशाद : दिल खाये हिचकोले
गाड़ी ले चल हौले-हौले
कोरस : गाड़ी ले चल हौले-हौले
गाड़ी ले चल हौले-हौले

शमशाद : हो बिंदिया मोरी गिर-गिर जाये
नथनी हाले-डोले
कोरस : हो री नथनी हाले-डोले
रफ़ी : ओ देख नजर न लागे गोरी
काहे मुखड़ा खोले
कोरस : देख नजर न लागे रे गोरी
काहे मुखड़ा खोले
रफ़ी : ओ नैनों वाली घूँघट से
ना झाँक रे
होय
कोरस : गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे

कोरस : अर र र र र
हाय

शमशाद : मोरी लाल चुनरिया उड़ गई रे
मोरी कजरे की डिबिया गिर गई रे
हवा में उड़ गई मोरी चुनरिया
मिल गईं तोसे अखियाँ
कोरस : बलमा मिल गईं तोसे अखियाँ
बलमा मिल गईं तोसे अखियाँ

शमशाद : हो गोरा बदन मोरा थर-थर काँपे
धड़कन लागी छतिया
कोरस : रामा धड़कन लागी छतिया
रफ़ी : ओ अलबेली बीच डगरिया
ना कर ऐसी बतियाँ
कोरस : ओ अलबेली बीच डगरिया
ना कर ऐसी बतियाँ
रफ़ी : ओ सुनें सब लोगवा
कटे नाक रे
कोरस : गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे

कोरस : खट खुट करती छम छुम करती
गाड़ी हमरी जाये
फर फर भागे सबसे आगे
कोई पकड़ ना पाये

कोरस : ओ गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हाँक रे

फिल्म:मदर इंडिया
संगीतकार:नौशाद
गीतकार:शकील
सहगायक: रफ़ी और साथी



ओ दिलवालों, दिल का लगाना....

शमशाद     :  जिसने इस दुनिया में आकर
                    दिल न दिया और दिल न लिया
                    जीने को सौ साल जिया
                    ओ दिलवालों, दिल का लगाना
                    अच्छा है, पर कभी कभी....
                    दिल में किसी का प्यार बसना
                     अच्छा है, पर कभी कभी...
                    दुनिया में जो प्यार न होता
                    तुम ही कहो क्या होता
                     दुनिया में जो प्यार न होता
                    तुम ही कहो क्या होता
चितलकर   : कोई न ठंडी आहें भरता
                   कोई न दर्द के मरे रोता
                   कोई न ठंडी आहें भरता
                   कोई न दर्द के मरे रोता
शमशाद:      हंसाने वाले आंसू बहाना
                   अच्छा है, पर कभी कभी...
                  ओ दिलवालों, दिल का लगाना
                    अच्छा है, पर कभी कभी....
                  शमा न हो तो परवाने को
                  कौन गले से लगाये
चितलकर:   शमा न हो तो परवाना क्यों
                  अपना आप जलाये
                  शमा न हो तो परवाना क्यों
                  अपना आप जलाये
शमशाद:     किसी की खातिर जान जलना
                  अच्छा है, पर कभी कभी....
दोनों :          ओ दिलवालों, दिल का लगाना
                    अच्छा है, पर कभी कभी....
                    दिल में किसी का प्यार बसना
                     अच्छा है, पर कभी कभी...


फिल्म: पतंगा

संगीतकार:सी.रामचंद्र
सहगायक: चितलकर
गीतकार: राजेंद्र कृष्ण

O Dilwalon Dil Ka Lagana PATANGA (1949).avi

ओ मोटरवाली छोरी

ओ मोटरवाली छोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
लरलाल्ल लल्लाला ...
ओ मोटरवाली छोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
लरलाल्ल लल्लाला ...
मोटर मेरी, छैल छबीली
जैसे गुलाब का फूल
दिलवालों के अरमानों पर
जाये उड़ाती धुल
दिलवालों के अरमानों पर
जाये उड़ाती धुल
ओ छि:छि:छि;
ओ मोटरवाली छोरी
ओ मोटरवाली छोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
ल ल , लल्ला लल्ला ला
हट जाएँ रस्ते से मुसाफिर
बोल रे होरन बोल
आहों की बैटरी इसमें
अश्कों का पैट्रोल
आहों की बैटरी इसमें
अश्कों का पैट्रोल
सुन्दर तेरी कार मगर
ये काली है की गोरी
ओ मोटरवाली छोरी
ओ मोटरवाली छोरी
ओ ss मोटरवाली छोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
लरलाल्ल लल्लाला ...
इस मोटर को देखने वाला
थाम के दिल रह जाये
इस मोटर को देखने वाला
थाम के दिल रह जाये
पैसा कौड़ी पास नहीं
मन मुरख ढोंग रचाए
पैसा कौड़ी पास नहीं
मन मुरख ढोंग रचाए
मोटर हमने तेज किया है
आयाम वैरी सॉरी
ओ मोटरवाली छोरी
ओ ss मोटरवाली छोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
दिल ले जा चोरी चोरी
लरलाल्ल लल्लाला ...

फिल्म:गृहस्थी

गीतकार:वाहिद कुरैशी
सहगायक:रामचंद्र चितलकर
संगीतकार:गुलाम मोहम्मद






ichak bichak jhurr shamshab begum bawre nain 1950 roshan

ऐ ईचक बीचक चुरर्

ऐ ईचक बीचक चुरर्
दिल उड़ गया बाबू फुरर्

शुरू शुरू में प्यार कहेगा तू दिअलबर मैं जानी
धीरे धीरे रोग बढ़ा तब याद आयेगी नानी
नज़र का तीर सीने में लगा, गया दिल चीर
मन उलझा उलझी दो अखियाँ, हाय! अब क्यो हो तदबीर
ओय ईचक बीचक   ...

अभी से एक के दो दो तुमको देने लगे दिखायी
सचमुच दोनो एक बने तो फिर क्या होगा भाई?
बाँवरे नैन न इन को नींद न इन को चैन
देखत है अब बाट किसी की ये पगले दिन रैन
ओय ईचक बीचक   ...

फिल्म:बावरे नैन 
गीतकार:केदार शर्मा 
संगीतकार:रोशन 

ऐ मेरे मजबूर दिल

ऐ मेरे मजबूर दिल हो न बहुत बेक़रार
यूँ न तड़प रात\-दिन यूँ न मचल बार बार

फिर वही दिन आएंगे वो मेरे हो जाएंगे
तुझको यक़ीं हो तो हो मुझको नहीं ऐतबार

ज़िन्दगी बरबाद हो लब पे न फ़रियाद हो
है तो ये मुश्क़िल मगर जैसे गुज़रे गुज़ार

चैन कहाँ पाएंगे तड़पते चले जाएंगे
दर्द पर क़ाबू नहीं उन पर नहीं इख़्तियार
फिल्म:नगमा 
गीतकार:जे.नक्शब
संगीतकार:नौशाद

aye mere majboor dil shamshad begum film naghma 1953 md nashad

कदर मेरी ना जानी, छोडके जाने वाले

कदर मेरी ना जानी, छोडके जाने वाले
कदर मेरी ना जानी, छोडके जाने वाले
बनी मै तेरी दीवानी, छोडके जाने वाले
बनी मै तेरी दीवानी, छोडके जाने वाले
हम तुम्हारी यद् में, आंसू बहते ही रहे
तुम  तो आये भी नहीं, और हम बुलाते ही रहे
अरज मेरी ना मणि, छोडके जाने वाले
अरज मेरी ना मणि, छोडके जाने वाले...
मेरी दुनिया अपनी हाथोंसे मिटा जा, एक बार
यूँ तो आ सकता नहीं, सपने में आजा एक बार
ओ आजा तेरी मेहेरबानी, छोडके जाने वाले
ओ आजा तेरी मेहेरबानी, छोडके जाने वाले
कदर मेरी ना जानी, छोडके जाने वाले
कदर मेरी ना जानी, छोडके जाने वाले

फिल्म:शबनम

गीतकार:राजेंद्र कृष्ण
संगीतकार:एस.डी.बर्मन

इस url पे आप ये गाना देख सकते है

कदर मेरी ना जानी...

कहीं पे निगाहें कही पे निशाना

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना
जीने दो जालिम, बनाओ न दीवाना
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना...
कोई न जाने, इरादे है किधर के
कोई न जाने, इरादे है किधर के
मार न देना तीर नजर का, किसी के जिगर पे
मार न देना तीर नजर का, किसी के जिगर पे
नाजुक ये दिल है, बचाना ओ बचाना
 
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना..
तौबा जी तौबा, निगाहों का मचलना
तौबा जी तौबा, निगाहों का मचलना
देख भाल के ऐ दिलवाले, पहलू बदलना
देख भाल के ऐ दिलवाले, पहलू बदलना
काफ़िर अदा की, अदा है मस्ताना
 कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना..
जख्मी है तेरे, जाएँ तो कहाँ जाएँ
जख्मी है तेरे, जाएँ तो कहाँ जाएँ
तेरे तीर के मरे हुए देते है सदायें
तेरे तीर के मरे हुए देते है सदायें
कर दो जी घायल, तुम्हारा है जमाना
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना..
आया शिकारी, ओ पंछी तू संभल जा
आया शिकारी, ओ पंछी तू संभल जा
देख जाल है जुल्फोंका, तू चुपके से निकल जा
देख जाल है जुल्फोंका, तू चुपके से निकल जा
उड़ जा, ओ पंछी, शिकारी है दीवाना
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना..
कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना..

फिल्म:सी.आई.डी.
गीतकार:जां निसार अख्तर
संगीत:ओ.पी.नय्यर

Kahin Pe Nigaahen

कजरा मोहब्बतवाला

कजरा मुहब्बत वाला, अँखियों में ऐसा डाला
कजरे ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे क़ुरबान
दुनिया है मेरे पीछे, लेकिन मैं तेरे पीछे
अपना बना ले मेरी जान, 
हाय रे ...

आई हो कहाँ से गोरी आँखों में प्यार ले के
चढ़ती जवानी की ये पहली फुहार ले के
दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के
झुमका बरेली वाला कानों में ऐसा डाला
झुमके ने ले ली मेरी जान, हाय रे ...

मोटर ना बंगला माँगूँ झुमका ना हार माँगूँ
दिल को चलाने वाले दिल का क़रार माँगूँ
सइयां बेदर्दी मेरे थोड़ा सा प्यार माँगूँ
किस्मत बना दे मेरी अपना बना ले मेरी 
कर ले सगाई मेरी जान, हाय रे ...

जब से है देखा तुझको हो गए गुलाम तेरे
अपना बना ले गोरी आएंगे काम तेरे
अपना ये जीवन सारा लिख देंगे नाम तेरे
कुर्ता ये जाली वाला उसपर मोतियन की माला
कुर्ते ने ले ली मेरी जान, हाय रे ...

Kajra Mohabbat Wala original video from film "Kismat"

Shamshad Begum - Kabhi Aar Kabhi Paar - Aar Paar [1954]

कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर

कभी आर, कभी पार, लागा तीरे नजर
सैयां घायल किया रे तुने मोरा जिगर...
कितना संभाला बैरी दो नैनों में खो गया
देखती रह गई मै तो जिया तेरा हो गया
दर्द मिला ये जीवन भर का
मारा ऐसा तीर नजर का, लूटा चैन करार
कभी आर, कभी पार, लागा तीरे नजर
सैयां घायल किया रे तुने मोरा जिगर...
पहले मिलन में ये तो दुनिया की रित है
बात में गुस्सा लेकिन दिल ही दिल में प्रीत है
मन ही मन में लड्डू फूटें, नैनों से फुलझड़ियाँ छूटें
होटोंपर तकरार
कभी आर, कभी पार, लागा तीरे नजर
सैयां घायल किया रे तुने मोरा जिगर...
मर्जी तिहारी चाहे मन में बसाओ जी
प्यार से देखो चाहे आंखों से गिराओ जी
दिल से दिल टकरा गए अब तो
चोट जिगर पर खा गए अब तो, अब तो हो गया प्यार
कभी आर, कभी पार, लागा तीरे नजर
सैयां घायल किया रे तुने मोरा जिगर...
कभी आर, कभी पार,


फिल्म:आरपार
गीतकार:मजरुह सुल्तानपुरी
संगीत ओ.पी.नय्यर