Thursday, December 23, 2010

जरा प्यार कर ले बाबू

जरा प्यार कर ले बाबू
इकरार कर ले बाबु
सुन बात एक, दिल देके देख
मोहे एक बार बाबु
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...
ये रुत ये रंग ये गाने
तेरे लिए है दीवाने
चुपके से तू दिल में आजा
फिर देख मजा जीने का
काली घटा को, ठंडी हवा को
तेरा इंतजार बाबु
जरा प्यार कर ले बाबू
इकरार कर ले बाबु
सुन बात एक, दिल देके देख
मोहे एक बार बाबु
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
मोहे एक बार बाबु...
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...
आजा गली में पलकों की
ठंडी है छाव जुल्फों की
आ मिलके जमाएं जादू
होने दे नजर बेकाबू
पड़ जाएँ घूम, रहे झूम झूम
यही मन पुकारे बाबू
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...
जल्दी से दिल में रख ले दिल
आ जाये दिलों की राहे
तू हमको, तुझे हम चाहें
खुल जाये दिलों की राहे
तू हमको, तुझे हम चाहें
खुल जाये दिलों की राहे
गायें मुराद, रूक जाये आज
जाती बहार बाबू
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले इकरार कर ले
जरा प्यार कर ले...

फिल्म: मंगू

गीतकार:मजरूह सुलतानपुरी
संगीत:ओ.पी. नय्यर
जरा प्यार कर ले बाबू..
सुन बात एक, दिल देके देख
मोहे एक बार बाबू




छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें



र \: छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें
 जान गये हम जान गये
 लाख अदायें देखने वाले
 ये भी अदा पहचान गये

 हम हैं तुम्हारे चाहने वाले
 हमको न तुम बरबाद करो
 दिल ने किया था दिल से जो वादा
 याद करो हाँ याद करो 
 हाय ज़रा सी बात का बोलो
 आज बुरा क्यूँ मान गये

 आँख में शोख़ी दिल में मुहब्बत
 ओ
 दिल है कहीं नज़रें हैं कहीं
 ऐसे चले हो भेद छुपाकर
 जैसे हमें मालूम नहीं
 तुमको क़सम है अब ना सताओ
 आज तुम्हें हम मान गये 
 छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें
 जान गये हम जान गये

श \: हो ना कहीं
 बदनाम मोहब्बत
 देखो\-देखो
 ज़ुबाँ से
 कुछ ना कहो \-२
 प्यार का नग़मा हमको सुना के
 लूटने वाले तुम ही कहो
 तुमने हमें पहचान लिया तो
 हम भी तुम्हें पहचान गये

दो \: छीन के दिल क्यूँ फेर लीं आँखें
 जान गये हम जान गये

फिल्म:चांदनी रात

संगीतकार:नौशाद 

सहगायक:रफ़ी 

गीतकार:शकील 

Wednesday, December 15, 2010

जिया बेचैन, मेरा दिन रैन

जिया बेचैन, मेरा दिन रैन
कहूँ क्या लागे, कहाँ मेरे नैन
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन..
किसी के प्यार को दिल में छुपाये बैठे है
नजर के तीर कलेजे पे खाए बैठे है
देखो हाल कहा न जाये
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन...
ख़ुशी का दिन है मगर, दिल को चैन आज नहीं
ओ sss मिला है दर्द वो
जिसका कोई इलाज नहीं
मेरा दिल, मेरा दिल भेद छुपा ना पाए
कभी घबराए, कभी शरमाये
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन...
चमन हमारी उम्मीदों का जल न जाये कहीं
हो sss पछताऊ, कहीं न पछताऊ
कही मै पागल न हो जाऊ
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन
कहूँ क्या लागे, कहाँ मेरे नैन
जिया बेचैन, मेरा दिन रैन..

फिल्म:शीशा
गीतकार:राजेंद्र कृष्ण
संगीतकार:मदन मोहन



Jiya bechain mera-Sheesha-Ghulam mohammed-1952.wmv

कैसे बजे दिल का सितार

श \: निगाहें रुक गईं हाय कहाँ पर
 तड़प कर रह गया नग़मा ज़ुबाँ पर
र \: धुआँ सा उठ रहा है आसमाँ पर
 गिरी बिजली किसी के आशियाँ पर

श \: कैसे बजे दिल का सितार
 ठेंस लगी टूट गये तार
र \: बीता हुआ जीवन का प्यार
 हाय कोई आज गया हार

श \: ( दिल कहीं आवाज़ कहीं
 नग़मा कहीं साज़ कहीं ) \-२
र \: देख ये घबराई नज़र \-२
 खोल न दे राज़ कहीं \-२
श \: ओ
 आज कहे दिल बार\-बार
 नइया मेरी कैसे लगे पार

र \: ( दिल में छुपाये हुये ग़म
 कैसे रहूँ रह ना सकूँ
श \: टूट पड़े मुझ पे सितम
 और मैं कुछ कह ना सकूँ ) \-२
र \: ओ
 गीत में है दिल की पुकार
 गाये जा तू साजन के द्वार

फिल्म:चांदनी रात
गीतकार:शकील 
संगीतकार:नौशाद 
सहगायक : रफ़ी 

Kaise Baje Dil Ka Sitar - Shamsad Begum, Mohammed Rafi Chandni Raat (19...



श \: हुवे मजबूर हम और दिल मोहब्बत करके पछताया
ख़ुशी को लूटकर मेरी बताओ तुमने क्या पाया

किसी के दिल में रहना था \-२
तो मेरे दिल में क्यों आए
बसाई थी कोई महफ़िल \-२
तो इस महफ़िल में क्यों आए
किसी के दिल में ...

ल \: मेरा दिल ले के मेरे प्यार को ठुकरा दिया तुमने
सहारा देके आँखें फेर लीं ये क्या किया तुमने
किसी के दिल में ...

श \: ख़बर क्या थी के अरमानों पे तुम बिजली गिरा दोगे
मेरी हँसती हुई आँखों को रोना भी तुम सिखा दोगे
किसी के दिल में ...

ल \: तुम्हारे गीत मैं गाती थी हरदम हो के दीवानी
मेरे दिल की मगर आवाज़ तुमने ना पहचानी
किसी के दिल में ...
श \: बसाई थी कोई ...

फिल्म:बाबुल
गीतकार:शकील
संगीतकार:नौशाद
सहगायिका:लता


LAGAN MORE MAN KI & KISI SE DIL MAIN LATA MANGESHKAR FILM BABUL 1950 NA...

Khuda Kay Liye (1-25)